इक दिन यूँ ही (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
इक दिन यूँ ही
संगम तट पर
खड़ा हुआ मैं
सोच रहा था-
जीवन भी तो
संबंधों का
संगम तट है
सभी ओर से
लोग आते है
मिलते हैं और
बढ़ जाते हैं
संबंधों का
ताना-बाना
जुड़ता है व
उड़ जाता है
उन संबंधों की
धुंधली यादें
फेनिल लहरें
निज मस्ती में
गिरती-उठती हैं
रह जाता है
महाशून्य या....
निबट अकेला
सन्नाटा बस....
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş