दर्द और दुविधा..dard or duvidha
M
0
Altın Yaprak
दर्द और दुविधा
हम तो रह गए अवाक्
जैसे ही पढ़ा अचानक
'जरुरत पड़ने पर आजमा लेना'
ना मन सको तो कुबूल भी करवा लेना
में धीरे से हंस पड़ा
उनका भारी था पलड़ा
प्यारकी थी वो साम्राघ्नि
शीतलता की शक्ति और चांदनी।
दिल ने चाहा
और दिल ने ही पूछा
यहीं तो दर्द है यहीं तो गम है
क्या बताऊ में फिर भी की 'वो मेरे हमदम है'
सामने बैठ हो लेकर प्रेमप्याली
फिर तो पकेंगा हमारा पुलाव खयाली
न किसीका डर और नहीं किसीकी फजीहत
बस कोई फिकर नहीं की हो जायेंगे आहत
पलके उठाओ तो कोई बात बने
दिन ढल जायेतो रात भी सुहानी बने
में देखू आंखो मे उछलता हुआ समंदर
बस मिटा दू अंतर और खोल दू मन का द्धार।
सुन्दर दिखने के लिए आँखों में डाला है काला आंजन
पर खाने में ना चाहिए कोई व्यंजन
बस ललना हो सामने बैठी प्यार जताएं
कहें हमें 'हम तैयार है बांह फैलाएं
'हम सोचते है उनकी ग्लानि के बारे में
डर को समाये बैठे है अपने आँचल में
'कुछ हो गया तो क्या मुंह दिखाएँगे'
किस किस को कहानी बयां करते रहेंगे।
हम जान गए उनका दर्द और दुविधा
वो न तो कहना चाहते थे अलविदा
और नहीं बन पड़ता था मना करना
हमने भी अनुचित समझा, उनपर कोई दबाव डालना।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş