क्योंकि प्रेम और जीवन एक ही हैं

M M. Asim Nehal M. Asim Nehal
0 Altın Yaprak
दो प्रेमी किनारे पर हाथ में हाथ डाले टहल रहे थे, जबकि अन्य लोग बातें कर रहे और हँस रहे थे, उसका ध्यान सिर्फ अपनी प्रेमिका पर था, आज सरे नज़ारे अपनी प्रियतमा के सामने अदृय्ष्य लग रहे थे । टकराती लहरों और नमकीन हवा के बीच, उनकी सहजता का एहसास किये बिना नहीं रहा जा सकता था क्योंकि जीवन के ये पल सच मुच अध्भुत प्रेम में लिप्त थे, भावनाएँ आज सहजता से बालों को लालिमा दे रही थी । उन लहरों की तरह जो बिना किसी परवाह के आती और जाती हैं, जीवन के उतार-चढ़ाव से परे, खुशियों से भरे ये पल कुछ कोमल लेकिन धैर्य और प्रेम के साथ, उन्हें ज्वार पर सवारी करवा रहे थे, क्योंकि प्रेम और जीवन एक ही हैं, इसलिए दोनों खुशी, हृदय वेदना और दर्द से भरे हुए हैं। वाह, इस तरह वे तूफानों और लहरों का सामना करते हैं, यह वास्तव में उन्हें परिभाषित करता है और हमेशा बहादुर बनाता है। कब तक यूँही चलते रहेंगे हाथों में हाथ डाल कर, जीवन ने जो योजना बनाई है उससे कैसे बच पाएंगे । लेकिन वे एक दूसरे में अपना रास्ता खोज ही लेंगे, क्या जाने ये आती जाती लहरें उन्हें यही प्रेरणा दे रही है । सूरज ढलने लगा और चाँद निकलने लगा

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.