A Friend / मित्र वह है (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
A Friend
Original Poem by Edgar Albert Guest
Hindi Translation by Rajnish Manga
मित्र (मूल कविता: एडगर अल्बर्ट गेस्ट)
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
मित्र वह है जो हमेशा आपका साथ देता है
आपके दुःख और जरुरत के समय साथ रहता है
उसका आना संयोग सही पर सच्चा साथ निभाता है
वह आपकी प्रशंसा करने से कभी चूकता नहीं.
कोई गंभीर गलती या बेसिरपैर का दोषारोपण
उसकी दोस्ती को दुश्मनी में नहीं बदल सकते
आपकी जरुरत हालांकि छोटी बड़ी हो सकती है
लेकिन वह पूरी ताकत से आपके साथ रहता है.
आपकी राहें चाहे कहीं भी जाती हों
आपका हित ही केवल उसका मकसद है
आपके सपने चाहे कुछ भी हो सकते हैं
वह सदा प्रभु से विजय आपकी चाहेगा.
शायद ही कोई इच्छा आपकी ऐसी होगी
जिसे आपका मित्र समझ न पाया हो
पास है जिसके मित्र समझ लें जैसे उसने
मित्ररूप में दोगुनी सुरक्षा को पाया हो.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş