भस्मासुर की कथा (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
आज मैं आपको एक रोचक पौराणिक कथा सुनाना चाहता हूँ:
वृकासुर नामक दैत्य जो बाद में भस्मासुर के नाम से जाना गया
ने घोर तपस्या कर भगवान शिव को प्रसन्न कर लिया
तथा उनसे यह वरदान प्राप्त कर लिया कि वह जिसके सिर पर
हार रख दे वह भस्म हो जाये. पर यह क्या? वह तो भोले बाबा
को ही भस्म करने के लिये उनके पीछे पीछे जाने लगा
भगवान शिव उसे देख कर भागने लगे. यह देख भगवान विष्णु
एक सुंदर स्त्री का रूप धारण कर भस्मासुर को लुभाने लगे
भस्मासुर उस मोहिनी स्त्री के रूप जाल में फंस गया
तथा अब उसने भगवान शिव का पीछा करना बंद कर दिया
उस मोहिनी रुपी भगवान विष्णु ने अपने रूप और नृत्य कला से
भस्मासुर को अपने मोहपाश में बाँध लिया और भस्मासुर
मोहिनी की नृत्य मुद्राओं की नक़ल करने लगा तथा काफी देर तक
ऐसा हुआ तो मोहिनी ने नृत्य करते हुये अपने सिर पर हाथ रखा
उसे देख कर भस्मासुर ने भी शिव जी से प्राप्त वरदान को भूल कर
अपने सिर पर हाथ रख लिया ऐसा करते ही वह भस्म हो गया
आज मुझे यह कथा न जाने बार बार क्यों याद आती है....
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş