बेरहम हसीना के नाम एक गीत (Hindi)

R Rajnish Manga Rajnish Manga
0 Altın Yaprak
Rondel Of Merciless Beauty by Geoffrey Chaucer Hindi Translation by Rajnish Manga बेरहम हसीना के नाम एक गीत मूल गीत: ज्यॉफ्री चॅासर हिंदी रूपांतरण रजनीश मंगा द्वारा तेरी बड़ी बड़ी आँखों को मुझे मार कर चैन मिलेगा; मुझ जैसा भोला-भाला इनके सम्मोहन में बंध जाता है; तीर नज़र का मेरे दिल को इकदम घायल कर जाता है. तेरी मीठी बातों से दिल के घावों को आराम मिलेगा; दिल की चोट अभी ताजा है अतः गला रुंध जाता है- तेरी बड़ी बड़ी आँखों को मुझे मार कर चैन मिलेगा; मुझ जैसा भोला-भाला इनके सम्मोहन में बंध जाता है; कसम मुझे अपनी है तुमको सुनने पर विश्वास मिलेगा; तुम्हें मानता रानी अपनी यकीं मेरा भी बढ़ जाता है; मेरी मृत्यु के बाद खुलेगा सत्य यही यह बतलाता है. तेरी बड़ी बड़ी आँखों को मुझे मार कर चैन मिलेगा; मुझ जैसा भोला-भाला इनके सम्मोहन में बंध जाता है; तीर नज़र का मेरे दिल को इकदम घायल कर जाता है.

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.