हमारे लीडर (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
ख़ुदा ने लीडरों को वो हुनरमंदी अता कर दी.
किसी को ग़र चवन्नी दी कसम से वो सता कर दी.
नहीं आये वो हलके में तो बरसों तक नहीं आये,
जो आये वो तो आने की खबर हल्ला मचा कर दी.
कभी तुम लौट कर आये न हमसे हाले दिल पूछा,
बताओ तो सही ऐसी भी हमने क्या खता कर दी.
जिन्होंने जान की परवाह न करके तुम्हें चाहा,
उन्हीं के घर जला डाले सितम की इंतिहा कर दी.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş