Little Boy & Hiroshima (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
सन 1945,8 अगस्त के महा-विनाश का
कारण इक छोटा लड़का (Little Boy) था
जिसका वजन 9700 पौंड (4400 कि ग्रा)
व लंबाई 10 फुट और व्यास 28 इंच था
6 अगस्त 1945 के दिन प्रातः 8.15 पर
बड़े शहर हिरोशिमा (होंशु टापू, जापान) को
पूरा नेस्त नाबूद कर दिया था. जिसकी
कुल आबादी 3 लाख में 70000 मारे गये
पेड़, पौधे, पशु व घर भी सारे ध्वस्त हुये
और दो लाख व्यक्ति विकिरण - विद्ध हुये
जीवन भर को विचित्र रोगों से संत्रस्त हुये
'लिटिल ब्वाय' परमाणु बम रूपी था दैत्य
जिसने विश्व इतिहास का रुख बदल दिया
हम तुम्हारी बहादुरी को सलाम करते है-
हिरोशिमा, नागासाकी वाले ए जापान देश! !
73 वर्ष पूर्व हुई त्रासदी पर संवेदना भेजते है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş