My Pretty Rose Tree By William Blake (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
दिलकश गुलाब का पौधा मेरा
रचनाकार: विलियम ब्लेक
Hindi Translation by Rajnish manga
अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
कहीं पर दोस्तों मुझको एक फूल मिलने वाला था,
ऐसा फूल जो आज तक मई माह में खिला न था;
पर मैं बोला ‘मेरे पास तो सुर्ख गुलाब का पौधा है',
इसी विचार से मैं उसको ले लेने को मचला न था.
तभी गुलाब के उस प्यारे से पौधे के मैं पास गया,
जिसकी करता था देखभाल, तथा रात दिन रखवाली;
पर ईर्ष्यावश उस गुलाब के पौधे ने मुंह फेर लिया,
वो पल बीता, काँटों से ही, मित्रो हमने प्रीत निभा ली.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş