Nell Barnes / नैल बार्न्स (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
original English poem by W H Davies
मूल कविता: डब्ल्यू एच डेविस
हिंदी रूपांतरण: रजनीश मंगा
तीन साल तक वे दोनों इक दूजे से अलग रहे,
बिल बार्न्स और पत्नि उसकी नैल;
पति की दिलचस्पी अन्य लड़कियों में रहती थी,
कम बिगड़ी तो वो भी न थी- नैल.
अक्सर वह उसकी दुकान के आगे से जाती,
साथ में उसके होता कोई पुरुष अजनबी;
उसका पति यह देख बुरी सी शकल बनाता,
उद्दंडता से वह भी थी मुस्काया करती.
इक दिन जब वह वहाँ सामने से गुजरी,
बैठे वहाँ न देखा उसने पति को अपने;
और जैसे ही उस दुकान को खाली देखा,
झट से बैठ वहीं धरती पर लगी सुबकने.
उसने जब यह सुना कि अब वह चला गया है
पाँच हज़ार मील की दूरी पर;
और अब उसका वह मुंह भी देख न पायेगी,
उस दिन से चढ़ा उसको ज्वर.
पति का दर्शन थी अब सेहत और जिंदगानी,
वही भाग्य ने छीन लिया जब,
खाना पीना छूट गया व दिल भी टूट गया-
वह जान दे गई प्यार के सबब.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş