समझदार लोग (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
समझदार लोग
कुछ दिन पूर्व 49 समझदार लोगों ने
देखा, समझा और मशवरा किया
और प्रधानमन्त्री को एक पत्र लिखा
जिसमें देश के सामने मुंह बाये
भीड़ द्वारा मारने पीटने की तथा
हत्या की घृणित व लज्जित करने वाली
घटनाओं की ओर ध्यान खींचते हुये
त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया.
**
तत्पश्चात 62 अधिक समझदार लोगों ने
पहले पत्र को पढ़ा, समझा और मशवरा किया
और प्रधानमन्त्री को अपना पत्र लिखा
बताया कि पहले समूह वालों ने अपने पत्र में
छांट कर केवल कुछ ही घटनाओं का ज़िक्र किया है
बहुत सी गंभीर बातों को जानबूझ कर छोड़ दिया है
जिससे उनकी मंशा पर भी सवाल उठाये जा सकते हैं
उनका असली उद्देश्य देश की साख को बट्टा लगाना है
**
62 अधिक समझदार लोगों ने
49 समझदार लोगों की चिंता को
बेमानी समझते हुये प्र. मन्त्री द्वारा उसे
किसी कार्यवाही के योग्य नहीं माना.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş