The Crazy Woman: (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
The Crazy Woman by Gwendolyn Brooks
पागल औरत (मूल कविता-ग्वेंडोलिन ब्रुक्स)
Hindi Translation by Rajnsh Manga
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
मई माह का गीत भला मैं क्यों गाऊँ
मई माह का गीत सुहाना होता है
मुझे नवंबर तक कर लेने दो इंतज़ार
उस मौसम में विकट तराना होता है
मुझे नवंबर तक कर लेने दो इंतज़ार
मेरे लिए समय वही मन माफ़िक होगा
रात पूस की होगी जब मैं बाहर निकलूं
और गाऊं तो मेरा गाना कर्कश होगा
और पड़ौस के छोटे मोटे लोग सभी
मेरी ओर नज़र डाल कर बोलेंगे
‘देखो देखो कैसी पागल औरत है
मई में इसने न गाया' राज़ यह खोलेंगे.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş