The Family Tree (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
वंश-वृक्ष
फैमिली फोटो एल्बम हमारा है ये
इसमे पुरखों की मेरे तस्वीर है
इसके पन्ने पलटने में रोमांच है
इसके चित्रों में ऐसी तासीर है
दादा-परदादा से हम शुरू कर रहे
देख कर वर्तमान तक भी आयेंगे
कोई पुस्तक हो जैसे इतिहास की
पढ़ते पढ़ते सफ़र पूरा कर जायेंगे
कैसे फ़ैशन बदलते हैं यह देखिये
मुंह पे मूंछें थी पहले वो भी छिनी
स्कर्ट इक वक़्त थी टखनों तलक
वो ही पहले मिडी हुई फिर मिनी
सर पे रखे हुए हैट ज्यों बोट थे
फिर टोपी चली वो भी जाती रही
गया सिर से महिलाओं के टॉप औ'
शॉल दादी की नानी की जाती रही
पहले फोटो सभी श्वेत और श्याम थे
बाद में रंग फोटो में भरने लगे
स्थान बदले समय भी बदलते गए
दृश्य बदलाव के ज्यों उभरने लगे
मगर बात सबसे अलग जो दिखी
वो थी एकरूपता सबके नैन-नक्श की
जीन डीएनए सबमे वही बह रहे
वो ही पहचान है मेरे वंश वृक्ष की.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş