धरा का ये विधान है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
धरा का ये विधान है
सभ्यता के नाम पर
दौड़ में विकास की
तोड़ती रही सतत
धरा का संतुलन अनत
संतति मनुष्य की.
प्रचण्ड वार जब पड़ा
प्रकृति के हाथ का
तो खण्ड खण्ड हो गया
दंभ से भरे हुए
आदमी के हाथ का
बना हुआ वितान वो.
ग्लेशियर पिघल रहे
वन प्रदेश जल रहे
अब बाढ़ है, सुनामी है
भूकंप और तूफ़ान है
मान लो मेरा कहा
धरा का ये विधान है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş