Together By Allyson Gordon: Hindi Translation
R
0
Altın Yaprak
Together by Allyson Gordon
हम दोनों मूल रचना: एलिसन गोर्डन
Hindi Translation by Rajnish Manga
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
इक दूजे का हाथ गहेंगे हम दोनों
संग हँसेंगे और मुस्कायेंगे हम दोनों
आपस में हमराज़ बनेंगे हम दोनों
इक दूजे की मदद करेंगे हम दोनों
डरों की अपने बात करेंगे हम दोनों
इक दूजे के आँसू पोंछेंगे हम दोनों
इक दूजे संग सुख बाटेंगे हम दोनों
आपस में विश्वास करेंगे हम दोनों
बात अंधेरों की भी करेंगे हम दोनों
अवसादी कवितायें लिखेंगे हम दोनों
दुःख पायें तो संग बांटेंगे हम दोनों
होगा दर्द तो चिल्लायेंगे हम दोनों
सब दुखो को साथ सहेंगे हम दोनों
इक दूजे का ग़म अपनायें हम दोनों
जीने का उद्योग करेंगे हम दोनों
अगर मरें तो संग मरेंगे हम दोनों
** निम्नलिखित पंक्ति का हिंदी अनुवाद कुछ बदल दिया गया है:
Slit our wrists together
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş