Vesper Hymn / सांध्य वंदना (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
Vesper Hymn / सांध्य वंदना
Written by Samuel Longfellow
Translated by Rajnish Manga
मूल कवि: सेम्यूएल लॉन्गफ़ेलो
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
- - - - - - - - - - -
इस समय समुद्र और ज़मीन पर उतर रही
है रात इक असीम शांति को साथ लिये
हमारे संध्या वंदन को एक हो जाने दीजिये
चारों तरफ की दिव्य नीरवता के साथ.
ढलते सूरज की जैसे जैसे आभा घटती है
आसमान पर तारों की दीप्ति बढ़ जाती है
प्राचीन काल की पुरा-कथा अब भी दोहराई जाती है
इनके रचयिता के अटूट प्रेम की इसमें छवि दिख जाती है.
सो, अब हम अपनी ज़रूरतों को और मुश्किलों को
उसके हाथों में सौंप दें जो सबका ख़याल रखता है
हर डर से ऊपर उठ जायें हर दुःख से परे हो जायें;
उसके छूते ही हमारे दलिद्दर सारे मिट जायें.
जैसे जैसे हमारे जीवन में अंधेरा बढ़ने लगता है
देखो! ये चिरंतन तारे उगने लगते हैं;
आशा विश्वास व प्रेम का महान उदय हुआ है
हमारी आत्मा के चमकते आसमानों में.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş