When Tomorrow Starts Without Me (Hindi Translation)

R Rajnish Manga Rajnish Manga
0 Altın Yaprak
When Tomorrow Starts Without Me by David M. Romano Hindi Translation by Rajnish Manga (Partly Translated) जब मेरे बिन कल सुबह उगे और कहीं दिखाई मैं न दूँ सुबह लाये तुम्हारी आँखों में अविरल आँसू ही आंसू मैं चाहूँगा तुम मत रोओ जैसे की आज किया तुमने वह सारी बातें सोच सोच जो अब तक कही नहीं हमने सुनो, जितना प्यार है तुमको मुझसे उतना ही प्यार मुझे तुमसे है और मुझको तुम जब याद करोगी मेरी कमी खलेगी तुम्हें कसम से पर जब मेरे बिन कल सुबह उगे यह समझने की कोशिश करना किसी फ़रिश्ते ने सहसा नाम लिया मेरा यूँ ही हाथों में हाथ मेरा गहना और कहा जगह तैयार है मेरी दूर स्वर्ग की ऊँचाई पर यहीं छोड़ के सब मुझे जाना होगा जिन से है मुझको प्यार खूबतर पर मैं जैसे ही मुड़ कर जाने लगा मेरी आँख से इक आंसू टपका क्योंकि जीवन भर मैं सोचता रहा मुझे मरने का था नहीं खटका मुझे जीने के लिए कितना कुछ है अभी कितना कुछ कर जाना है यह मुझे असंभव सा लगता था कि कभी तुम्हें छोड़ कर जाना है मैंने बीते हर कल पर गौर किया जिसमें थे कुछ अच्छे और बुरे मेरे दिल में हम दोनों का प्यार रहा और दिन मस्ती में जो गुजरे यदि बीते कल में मैं जा पाऊं बस जरा देर के लिए कभी तुम्हें चूम के मैं गुडबाय करूँ और मुख पे तुम्हारे खिले हँसी पर तभी हुआ आभास मुझे क्या ऐसा कभी हो पायेगा बस खालीपन और यादों से यह स्थान सभी भर जायेगा

Bu şiire çeviri ekle ·

Bu şiiri puanla

Henüz puan verilmemiş

Yıldıza dokunarak 1–10 arası puan ver

Yorumlar

Yorum yapmak için giriş yapmalısın.

Giriş yap

Bu şiire henüz yorum yapılmamış. İlk sen ol.

Sana daha iyi bir okuma deneyimi sunabilmek için sitemizde çerez kullanıyoruz. Kişisel verilerin KVKK ve GDPR kapsamında işlenir; hangi çerezlere izin verdiğini dilediğin zaman değiştirebilirsin.