ये हादसे कब रुकेंगे? (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
कल करोलबाग में 17 लोग मारे गए
जब एक छः मंजिला इमारत में आग लग गई
नियमों का पालन नहीं किया गया था
पिछले हफ्ते ज़हरीली शराब पीने से
एक सौ निर्दोष लोग मौत के मुंह में समा गए
हादसे के पूर्व वे एक मातमपुर्सी में थे
पिछले वर्ष रावण दहन के दौरान
लगभग साठ व्यक्ति एक ट्रेन के नीचे आ गए
जब वे पटरी पर खड़े तमाशा देख रहे थे
कितनी दुर्घनायें हमको याद आती हैं
जिनकी चपेट में आकर हजारो लोग मर गए
नियमों की अवहेलना- आखिर कब तक?
Feb 12,2019
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş