बेटा जीत गया Beta Jit Gaya
M
0
Altın Yaprak
बेटा जीत गया
बेटा जीत गया
बाप हार गया
माना की जनता बेवकूफ थी
ये तो सिर्फ फुक मात्र थी।
कितनी आसानी से सब एक हो गए
अपने कुनबे की किस्मत खोल गए
सब को पता है 'एक कुटुंब का राज क्या होता है'
सता का लोभ कितना बुरा होता है।
मर्जी आयी उसको उठा लिया
सरे आम क़त्ल और जमीं को हथिया लिया
सगीरा को सरे आम बेआबरू करके मरवा दिया
समाज के ठेकेदारों ने किसी को भी अगवा करवा लिया।
सरकारी खजाने को अपना समझा
जिसको लगा दिल से उसको खुले मन से बांटा
कोई कायदा कानून नहीं कोई शर्म नहीं
धर्म के नाम पर, जाती के नाम पर शाषन यहीं।
बेटा, बेटी, चाचा ओर चाची
और अब तो बहू साथ में समूची जमात
मानो लूट का माल बहार नहीं जाने देना है
कोई सर उठाये तो बस सर कलम कर देना
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş