Memory Of My Father (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
Memory Of My Father (by Patrick Kavanagh)
मेरे पिता की याद (मूल कवि: पेट्रिक कवनाग)
Hindi Translation by Rajnish Manga
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
किसी बुज़ुर्ग को देखते ही
मुझे मेरे पिता याद आ जाते हैं
जब उन्हें मौत से इश्क़ हुआ था
यह तब की बात है जब अनाज की कटाई हुई थी.
वह शख्स जिसे मैंने गार्डनर स्ट्रीट पर देखा था
जिसे चलते हुये पटरी पर ठोकर लगी थी,
उसने अधखुली आँखों से मुझे यूँ देखा था,
जैसे मैं उसका बेटा होऊं.
मुझे याद है उस संगीतकार की
जो वायलिन बजाते हुए गिर पड़े थे
लंदन के बेवाटर इलाके के एक कार्यक्रम में
उसने भी मुझे उसी अंदाज़ से देखा था.
किसी भी वृद्ध व्यक्ति को देखते ही
मुझे अक्तूबर का मौसम याद आ जाता है
जैसे वो मुझसे कह रहा हो:
"मैं कभी तुम्हारा पिता था."
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş