कैसे कहूं में? kaise kahun me
M
0
Altın Yaprak
कैसे कहूं में?
कैसे कहूं में दिल को खोल?
मिलते नहीं मुझे ओर कोई बोल
वो वाणी नहीं पर है अनमोल
कैसे कहूं में उसे कर के तोल?
राम रखैया दिल के रसिया
तुम ही तो मन में बसिया
में भागी भागी सुनू मुरलिया
तुम ने मेरा दिल जो हरिया।
इस दिल ने माना 'प्रीत है अजोड'
कैसे ला दे जीवन में मोड़!
मन ना लागे, कुछ नहीं भावे
सगे सम्बन्धी बेरी नजर आवे।
आकाश, तारे मोरे क्या काम के?
कितने दूर है और आते शाम बाद के
रातगहरी और दिये ना टमटमाए
फिर दिल मेरा क्यों ना गभराए?
प्रीत किये दिल क्यों उभराये
उमड़ उमड़ कर बरस भी जाए
नैना जैसे सावन भादों
मिटती नहीं दिल से यादों।
हमने किया था दिल से वादा
पर आप डटे ओर बात पर रहे आमादा
हम को ले गए गमगीनी के बादल
अब तो रहना है बस व्याकुल।
ना मेने पीटना ढोल नगारा
शहर शहर और टोच मिनारा
ना मेने मैंने बनना है राधा और मीरा
मेरा प्यार है सबसे न्यारा।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş