कैसे उडू मैं उस गगन में
M
0
Altın Yaprak
कैसे उडू मैं उस गगन में
जहाँ काले बदल हैं छाये
हवा भी जहाँ आने जाने से
अपना जी कतराए
धुप जहाँ मैली मैली सी
धुएं में लिपटी जाए
नज़र अगर वहां उठी तो
झट नीची हो जाये
आँखों में जलन हो जाये जहाँ पर
तन भी है खुजलाये
मन विचलित हो जाये सहसा
घोर अँधेरा छाये
कहाँ बुलाऊँ तुम को प्रियतम
जगह नहीं मैं पाऊं
दिल भी अब सिकुड़ गया है
कौन दिशा में जाऊँ
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş