धरती के तले. dharti ke tale
M
0
Altın Yaprak
धरती के तले.
कोई थी हमारी, जान से भी प्यारी
कह रही थी 'सदा रहूँगी तुम्हारी'
खिलखिलाती थी अपनी मस्ती में
एक ही खूबसूरत थी इसी बस्ती में।
ना चाहा था हमने दिल को लगाना
बन गया फिर भी प्यार का फ़साना
उसने केह दिया ' अब कब तुम मिलोगे'?
हम ने भी कह दिया ' अब तो मिलते ही रहेंगे '
किश्ती हमारी अब चल जो पड़ी थी
अमन, चेन और शांन्ती, राह में खड़ी थी
वादा हमारा जैसे एक पत्थर की लकीर था
किस्मत का धनि और अमीरी का फ़क़ीर था
तुम तभी तो थी दिल की हसीना
खूब बहाया था हमने भी पसीना
फिर जाके पाया चाँद का ठिकाना
मरहम ने भी दिखाया जादू पुराना।
अब तो वो कहती है और में सुनता हूँ
दिन मे ना सोता रात में तारे गिनता हूँ
लगनी अभी ऐसी दिल में, जोर से लगी है
आग और पानी के बिच में मानो होड़ सी लगी है
सबने सुना है और देखा भी है
मिलन का अंतिम ये लेखा झोखा है
चाँद और सितारे आसमान में मिले
हमारा मिलन इस छोर पर धरती के तले.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş