कल रात जब मैं सो रहा था ~
M
0
Altın Yaprak
Original Poem: Last night as I was sleeping,
By Antonio Machado
Translation By: Mohammed Asim Nehal
कल रात जब मैं सो रहा था,
तब मैंने एक सपना देखा-अनोखा लेकिन ग़लती भरा! -
कि एक झरना फूट पड़ा
मेरे दिल से बाहर।
मैंने कहा: किस गुप्त जल श्रोत आए हो,
ओ पानी, क्या तुम मेरे लिए आए हो?
एक नए जीवन का जल बनकर
जिसे मैंने कभी पिया नहीं?
कल रात जब मैं सो रहा था,
तब मैंने एक सपना देखा-अनोखा लेकिन ग़लती भरा! -
यहाँ मेरे दिल के अंदर।
एक मधुमक्खी का छत्ता था
और गोल्डन मधुमक्खियों
सफेद कंघी बना रहे थे
एक मीठे शहद की जो
मेरे पुराने विफलताओं से था ।
कल रात जब मैं सो रहा था,
तब मैंने एक सपना देखा-अनोखा लेकिन ग़लती भरा! -
कि एक ज्वलंत सूरज
मेरे दिल के अंदर प्रकाश दे रहा था ।
यह उग्र था क्योंकि मुझे लगा
कि एक चूल्हा के रूप में गर्मी दे रहा था,
और सूरज कि यह बत्ती चमक कर
मेरी आँखों में आँसू ला रही थी ।
कल रात जब मैं सो रहा था,
तब मैंने एक सपना देखा-अनोखा लेकिन ग़लती भरा! -
कि यहाँ मेरे इस दिल के अंदर -
साक्षात भगवान था I
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş