Behind The Scenes / परदे के पीछे - Rumi - (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
Behind The Scenes
Original Persian Poem by Mewlana Jalaluddin Rumi
English Translation byFereydoun Kia
Hindi Translation Rajnish Manga
परदे के पीछे
मौलाना जलालुद्दीन रूमी
हिंदी अनुवाद: रजनीश मंगा
क्या यह तुम्हारा ही चेहरा है
जिसने उपवन को रौनक बख्शी है?
क्या यह तुम्हारी ही सुगंध है
जिसने सारे उपवन को मदहोश किया है?
क्या यह तुम्हारी ही रूह है
जिसने इस छोटी सी जल की धारा को
बदल दिया है मदिरा की इक नदिया में?
तुम्हें ढूँढने यहाँ सैंकड़ों आये थे
मगर मर गए तुम्हें खोज न पाने पर
इसी बाग में
जहाँ छुपे बैठे हो तुम परदे के पीछे.
मगर ये पीड़ा उन लोगों की नहीं समझना
जो आये थे यहाँ प्रेम की भीख मांगने.
पता लगाना यहाँ तुम्हारा कठिन नहीं था.
क्योंकि तुम हो व्याप्त यहाँ की खुली हवा में
और व्याप्त हो मदिरा की इस नदिया में.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş