और हम चले ही जा रहे हैं..............
M
0
Altın Yaprak
अकांशाकों के घोड़े पर सवार जब मनुष्य धूल उडाता चला जाता है
तब समय उन थपेड़ों की छाप का हिसाब रख बड़ा मुस्कुराता है
न समय से पहले कुछ मिला है न समय के बाद ही कुछ मिलेगा
जो भी मिला है वो समय के साथ ही मिलेगा
क्या आपने सूरज को नहीं देखा जो मौसम के साथ चलता है
क्या आपने हवा को नहीं देखा कैसे अभिन्न दिशा में चलती है
समय के साथ या समय के पीछे -उतार से या चढाव से
जिस ओर ले चले ये बस वहीँ बिना सवाल किए
भाग्य से जो बंधे है हाथ, कितना उछाल ले या कूद ले
सिमित उन्ही सीमाओं में, एक बंधन जिसकी डोर ओझल है
चलना ही जीवन का एक मूल मंत्र है और हम चले ही जा रहे हैं
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş