ऐसा परिवार हमारा है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
We Are Family Poem by Michael J. Burt
ऐसा परिवार हमारा है (माइकल जे. बर्ट)
Hindi Translation by Rajnish Manga
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
ऐसा परिवार हमारा है
यद्यपि हम एक से लगते नहीं
यद्यपि मैं हूँ काला और तुम गोरे हो
यद्यपि धनवान तुम और मैं निर्धन हूँ
ऐसा परिवार हमारा है
हालांकि मैं डेमोक्रेट हूँ और रिपब्लिकन हो तुम
हालांकि तुम्हारे पुरखे ईराक के थे, मेरे अफ्रीका के
हालांकि तुम अध्यापक हो उस कक्षा के- जिसमे मैं पढ़ता हूँ
ऐसा परिवार हमारा है
यद्यपि मैं इक शायर हूँ और तुम गायक
यद्यपि तुम बूढ़े हो और मैं एक युवा हूँ
यद्यपि एक पुरुष हूँ मैं और तुम नारी हो
ऐसा परिवार हमारा है
हालांकि तुम अल्लाह को मानते हो और मैं जीसस को
हालांकि मुझे शौक है फूटबाल का और तुमको सॅाकर का
हालांकि तुम धनु राशि के हो और मैं हूँ कर्क राशि का
ऐसा परिवार हमारा है
हालांकि मुझे पसंद है ‘रिद्म एंड ब्लूज़' और तुम्हें ‘ब्लू ग्रास' संगीत
यद्यपि तुम्हारे पास कार है और मेरी पास बस की सवारी
हालाँकि मेरा जीवनसाथी है पास मेरे और तुम अकेले हो
यद्यपि तुम्हारा पहनावा और है मेरा पहनावा और
हालाँकि परिवार मेरा प्यार लुटाता है मुझ पर और तुम्हारे परिवार को कुछ हाल तुम्हारा पता नहीं
ऐसा परिवार हमारा है
तुम और मैं परिवार हैं
मैं और तुम परिवार हैं
हम में कितना अंतर है, यह बेमानी है
परिवार है हमारा, सदा के लिए
क्योंकि हम लोग यहाँ है, यहीं धरती पर
और धरती हमारा घर है
अतः यहीं, हमको रहना यहीं है,
ऐसा परिवार हमारा है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş