Be Kind (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
Be Kind
Originally Written by Charles Bukowski
Hindi Translation by Rajnish Manga
दयालु बनो
मूल कविता: चार्ल्ज़ ब्युकोस्की
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
हमसे हमेशा कहा जाता है
कि हम दूसरों के दृष्टिकोण को
समझें
चाहे वह कितना ही
दकियानूसी
मूर्खतापूर्ण या
बेहूदा क्यों न हो.
हमसे कहा जाता है
कि उनके जीवन की
बड़ी से बड़ी भूल को भी
तरस खाते हुए
नज़रअंदाज़ कर दें,
ख़ास तौर पर उनकी
बढ़ती उम्र को
देखते हुए.
मगर उम्र क्या है
हमारे किये धरे का जोड़ ही तो है.
वे बुढ़ापे में
दुःख पा रहे हैं
क्योंकि वो
जीवन भर
निरुद्देश्य भटकते रहे,
उन्होंने गंभीरतापूर्वक सोचने की
कभी कोशिश ही नहीं की.
उनका कसूर नहीं है?
फिर किसका कसूर है?
मेरा?
मुझे कहा जाता है कि मैं
अपना दृष्टिकोण
उनसे छुपाऊं
डर कर
उनके डर से.
उम्र का बढ़ना जुर्म नहीं है
मगर यह जानबूझ कर
गंवा दी गई
ज़िन्दगी की
शर्मसारी
जानबूझ कर गंवा
दी गई
अनेकों जिंदगियों
के मद्देनज़र
अवश्य (एक जुर्म)है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş