बाल गीत / सब्जी लेने गए थे लल्ला (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
सब्जी लेने गए थे लल्ला
साथ ले गए बल्ला
सब्जी ले कर ध्यान ये आया
साथ न लाये गल्ला (गल्ला = cash)
लौट के आये लल्ला जी तो
खाली देख के पल्ला
माँ ने कहा निठल्ला है तू
मचा जोर का हल्ला
लल्ला को भी जोश आ गया
घुमा के बोले बल्ला
लाखों रूपए कमाऊंगा माँ
मत कह मुझे निठल्ला
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş