घर के रहे न घाट के (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
एक पहलवान के घरवालों और उसके शुभचिंतकों ने
उसकी मरजी के खिलाफ उसकी शादी करवा दी
पर पहलवान घर से अधिक अखाड़ों में व्यस्त रहता
बड़े बड़े पहलवानों से कुश्ती लड़ता व् ईनाम जीतता
देश विदेश के मुकाबलों में जाता और नाम कमाता
उसकी बीवी कहती ‘आर्यपुत्र! कभी घर भी रहा करो'
वह कहता ‘मैंने स्वयं से जो जो भी वादे कर रखे हैं
पहले उनको पूरा कर लूँ फिर जो बोलोगी वही करूँगा'
इस प्रकार वो घर को भूल अपना विकास करने लगा
वह अन्य पहलवानों से हाथ मिलाता, गले लगाता
किसी किसी से नाखुश होकर हाथ खींचता मिल जाता
उम्र बढ़ी तो अपने तमगे देख देख कर खुश हो लेता
पुराने मुकाबले वाले चित्रों की धूल झाड़ता दिख जाता
उम्र की आखिरी पादान पर मियाँ बीवी साथ बैठते
एक दूसरे की सूनी आँखों में देखते और पछताते
काश! वो व्यवहारिक बुद्धि व दुनियादारी दिखलाते
बस ये उनका हाल हुआ के घर के रहे न घाट के
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş