एक ईमानदार स्वीकारोक्ति (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
एक ईमानदार स्वीकारोक्ति
विश्वास करें यह मेरी एक ईमानदार स्वीकारोक्ति है
मुझे लगता है मैं जिस देश में पैदा हुआ उसमें नहीं हूँ
बल्कि किसी ऐसे देश में आ गया हूँ जो मेरा नहीं शायद
यहाँ मेरी पहचान को ही प्रश्नों में बाँधा जा रहा है
और जहाँ मेरे वजूद को ही नोच खाया जा रहा है
यह इतिहास की या राजनीति की कौन सी अवस्था है
जहाँ सरकारें अपने वर्चस्व को बनाए रखने के लिए
सामान्य जन की मान्यता को नष्ट करना चाहती हैं....
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş