उसके रूप की प्रशंसा में (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
उसके रूप की प्रशंसा में
मूल इंगलिश कविता: कुलदीप सिन्ह जडेजा
हिंदी रूपांतरण: रजनीश मंगा
शब्द महाकवियों के भी शरमा जायें
उनके विवरण में जैसे कुछ कमियाँ रह जायें,
दुर्लभ कोमल कलियों को वर्णित करने में.
उन श्वेत मोतियों का चित्रण कर पाने में
और उनकी मीठी बोली का आकर्षण दर्शाने में,
हर एक खजाने से बढ़ कर है उसकी सुंदरता.
है अद्वितीय और विरल, विधाता की वह रचना,
सोच रहा हूँ यह सुंदरता, दर्पण कैसे सह पायेंगे!
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş