फुटपाथ (2) (Footpath 2 / Hindi)
R
0
Altın Yaprak
पैदल चलने वालों का साथी
सड़क के दोनों और बना हूँ
नामहीन फुटपाथ सपाट सा
मेरा अता पता भी अब तो
कुछ लोगों ने है छीन लिया
रेहड़ी वाले और पोलिश वाले
सिगरेट, पान, तंबाकू वाले
फल वाले और मांगने वाले
और चमत्कारी अंगूठी वाले
बच्चों के खेल खिलोने वाले
फुटपाथों से सड़कों तक पर
अनाधिकार जम कर बैठे हैं
अब तो हालत कुछ ऐसी है
मैं खुद अपने को ढूँढ रहा हूँ
नामहीन फुटपाथ हूँ मैं तो...
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş