फ़ुटपाथ (1)(Footpath / Hindi)
R
0
Altın Yaprak
फ़ुटपाथ से निकली हुई हर चीज़
घटिया नहीं होती
कुछ किताबें मैंने यहीं से खरीदीं
इनमे शामिल हैं
‘ए डे इन द लाइफ़ ऑफ़ ईवान
देनिसोविच' और
‘कैंसर वार्ड' जो सोलज़ेनित्सिन
द्वारा रची गई हैं
लियो टॉलस्टॉय की ‘वॉर एंड पीस'
इन सब के साथ
‘एनसाइक्लोपीडिया ऑफ़ आर्ट'
तथा अन्यान्य
इंग्लिश, हिंदी और उर्दू पुस्तकें
जो हैं अद्वितीय
और बेशकीमती संस्करण वाली
आप ही बतलाइये
फुटपाथ का अधिकार है किस पर-
धिक्कार या सम्मान पर?
कोई शख्स फुटपाथ से उठ कर
शिखर तक पहुंचे
किन नज़रों से देखेंगे आप उसे
धिक्कार या सम्मान से?
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş