इलैक्शन (1) (Hindi) पौ बारह
R
0
Altın Yaprak
जैसे कि तेरह वर्षों में
घूरे के दिन फिर जाते हैं
थाली के इक बैंगन के
भी पौ बारह हो जाते हैं
कितने गुंडे और मवाली
चुनाव जीत कर आते हैं
किस्मत दे दे साथ अगर
तो मंत्री तक बन जाते हैं
कभी काठ के उल्लू भी
मुख्यमंत्री पद पा जाते हैं
जाति और धर्म के मोहरे
यूँ बिसात पर पड़ जाते है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş