इस राह पे आबाद थे (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
इस राह पे आबाद थे मयखाने बहुत से
बिखरे हैं यहाँ टूट के पैमाने बहुत से
किसी ग़रीब की आहों का ये असर होगा
हर बस्ती में बस गए हैं वीराने बहुत से
आती हैं बहारें तो हर दौरे खिज़ां के बाद
इस जैसे सुने हमने भी अफ़साने बहुत से
कारोबार-ए-वक़्त की ले कर शिकायतें
मिलने चले खुदा से लो दीवाने बहुत से
तेरे शहर ने हमको तो काफिर बना दिया
हर शख्स के सीने में हैं बुतखाने बहुत से
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş