इस देश का नाम बदल डालो (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
राज्यों का नाम बदल डाला
शहरों का नाम बदल डाला
सड़कों का नाम बदल डाला
गलियों का नाम बदल डाला
क्या इससे गरीबी दूर हुई?
क्या इससे बिमारी दूर हुई?
क्या इससे कुपोषण दूर हुआ?
क्या इससे जहालत दूर हुई?
यदि प्रश्नों का उत्तर हाँ हो
तो देश का नाम बदल डालो
भारत की सभी समस्यायें
पल भर में हल हो जायेंगी
विश्वास दिलाता हूँ तुमको....
इस देश का नाम बदल डालो
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş