जनता जानना चाहती है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
भ्रष्टाचार में कौन लीन है,
कौन मलिन है कौन क्लीन है.
स्विस बैंकों से नाते हैं,
जाने कितना खाते हैं.
कितना सोना चांदी माया,
कितनी है प्रॉपर्टी भाया
नोटों के कई हार कबाड़े,
कभी न मुश्किल आई आड़े.
**
(2)
तुमने कितना किया विकास,
पूछेगा कल को इतिहास.
किसी ठौर न दिखती आस,
दिखता है तो सत्यानास.
जिसने अपनी खाल उतारी,
वही बन गया भ्रष्टाचारी.
नेता जी ने रंग भी बदला,
लोकतंत्र का ढंग भी बदला.
**
(3)
दे कर भ्रष्टाचार गये,
सात पीढ़ियां तार गये.
अपने नाना रूप बनाये,
कोरे इन्द्रधनुष दिखलाये.
किसने कितना खाया होगा,
सत्ता का सुख पाया होगा.
इसका बना नहीं है मीटर,
कौन बड़ा है कितना चीटर.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş