Judge And Thief (Hindi Translation)
R
0
Altın Yaprak
Judge And Thief by Walter Savage Landor
जज और चोर (मूल कवि: वाल्टर सेवेज लेंदुओर)
Hindi Translation by Rajnish Manga
हिंदी अनुवाद रजनीश मंगा द्वारा
जज और चोर (वाल्टर सेवेज लेंदुओर)
गुस्से में मुंह से थूक की पिचकारी छोड़ते हुए
कड़वा बोलने वाले जज ने बात का रुख मोड़ते हुए
कटघरे में खड़े चोर से यह सवाल किया;
"क्या तुमने कभी पढ़ा नहीं
ओ मिटटी के माधो! या चर्च में सुना नहीं,
ओ शैतान के तुखम!
कि ‘चोरी करना पाप है'? "
‘हाँ, ' उस अंग्रेज के बच्चे ने जवाब दिया,
"तुम चोरी नहीं करोगे, " यह बात ‘तुम' को मुख़ातिब थी.
अगर उसने मेरा नाम ले कर कहा होता, ‘जिम ह्यूइट'!
कसम खाओ कि तुम ऐसा नहीं करोगे, '
तो मैं चोरी करने से पहले दो बार सोचता, माई लॉर्ड.'
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş