काली जैकेट (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
यह सर्वविदित है कि जहाँ जहाँ प्रधानमंत्री की रैलियाँ होती हैं
वहाँ इस बात की ताकीद की जाती है कि किसी के पास
कोई काली वस्तु न हो जैसे काली टोपी, काला रिबन, काला बैग
काली कमीज, काली पैंट, काली टाई, काली शाल, काली पगड़ी
क्यों? क्योंकि काली चीजों को विरोध का प्रतीक मान लिया गया है
हद तो तब हो गयी जब वहाँ आये एक तीन साल के बच्चे की,
जो अपनी माँ के साथ आया था, काली जैकेट उतरवा ली गई
उसकी जैकेट के नीचे न कमीज थी, न बनियान...वाह सुरक्षा तंत्र.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş