क्रिकेट के ये खुदा और विलेन
R
0
Altın Yaprak
क्रिकेट के ये खुदा और विलेन
कल तक किसी को उनसे शिकायत नहीं रही
उनको खुदा बना कर कोई गफ़लत नहीं रही
कल तक वो सभी खिलाड़ी थे हीरो बने हुये
पर आज उनकी दिल में वो इज्ज़त नहीं रही
अगर चाहा तो उनके नाम का मंदिर बना दिया
हुये नाराज़ तो दम भर में वो मंदिर गिरा दिया
मगर ये चाहने वालों का गुस्सा है या पागलपन
तस्वीर थी जो दिल में सजी उसको जला दिया
इस देश को है जोड़ के रखता क्रिकेट का खेल
हर खेल से कहीं आगे है बल्ले विकेट का खेल
खिलाड़ी क्रिकेट का मैच जो जीते तो जीते दिल
हारे तो हार जाता है सब कुछ क्रिकेट का खेल
ग्यारह के विश्व कप में जो सर्वोपरि रहे
वो सात मैच खेल कर सबमे विजयी रहे
धोनी की टीम आठवाँ हारी, तो तहलका
यह सोच कर दिलों में क्यों खलबली रहे
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş