खुद को तू बेहाल न रख (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
खुद को तू बेहाल न रख
जीवन में जंजाल न रख
खुद ही इसमें फंस जायेगा
अपने घर में जाल न रख
रोक लगा ले लोभ पे भाई
अंदर इतना माल न रख
मना किया था लाख तुझे
अरहर की तू दाल न रख
गोटी उलटी पड़ सकती है
नजूमियों का फ़ाल न रख
वक़्त की लाठी से तू डर
इतनी मोटी खाल न रख
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş