मुहावरों वाले मुक्तक (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
तारे गिना गये, त्रिशंकु बना गये, आँखें दिखा गये
जिन जिन पे भरोसा था मुझको ठेंगा दिखा गये
उड़ती हुई चिड़िया के पंख जो, गिनना सिखा गये
छठी का दूध हमें याद दिला कर, उल्लू बना गये
घाट घाट का पानी पी आँखों में धूल मलो मेरी
आस्तीन का सांप बनो छाती पर मूंग दलो मेरी
मेरी आँखों का तारा ही बना खून का प्यासा है
खिचड़ी अलग पकायेगा दो टूक कहूँगा सुनो मेरी
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş