मनुष्य का अंत (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
धरती का औसत तापमान बढ़ रहा है
ग्लेशियर पिघल रहे हैं
कहीं पे त्रस्त लोग हैं निम्न तापमान से
पस्त कहीं भीषण गरमी से
महासागरों का जलस्तर बढ़ रहा है
खतरे में हैं जलचर
समुद्र के नीचे कोरल व वनस्पति
पेड़ कटते जा रहे हैं
धरती पर छाये वन घटते जा रहे हैं
पशु पक्षी प्रजातियाँ
बहुत तेजी से विलुप्त होती जा रहीं हैं
पर्यावरण का संतुलन
आज दसियों साल से बिगड़ता ही जा रहा
मनुष्य यदि संभल सके
प्रकृति इसे आज माफ़ कर भी सकती है
मगर जो देर हो गयी
तो प्रकृति के नाश में मनुष्य का भी नाश है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş