मेरी सबसे बड़ी ज़रूरत है तू (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
My Greatest Need Is You
Poem by Rabia al Basri
Hindi translation by Rajnish Manga
मेरी सबसे बड़ी ज़रूरत है तू
मूल रचना: राबिया अल बसरी
हिंदी अनुवाद: रजनीश मंगा
मेरे दिल में तेरी उम्मीद का दुर्लभ खजाना है
नाम तेरा मेरी जुबां का सबसे मीठा बोल है
वक़्त वही होता है मेरा सबसे प्यारा
जो गुज़रता है तेरी ही सोहबत में-
मेरे अल्लाह, इस आलमे फ़ानी में कैसे रह सकूँगी
जब तक के तेरी याद का न हो सहारा-
कैसे सहूँगी ये बता परलोक की कठिनाईयाँ
तेरे चेहरे को बिना देखे हुये?
मैं तो तेरे देश से पूरी तरह हूँ बेख़बर
चारों तरफ़ तेरे अकीदतमंद हैं और मैं अकेली:
है मेरी कुल ये शिकायत या कि उसका सार है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş