पेड़ों और नेताओं में अंतर (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
पेड़ जैसे जैसे बड़ा होता है
वैसे वैसे उसके तने पर परतें चढ़ती जाती हैं
माना जाता हैं कि एक वर्ष में एक घेरा बढ़ जाता है
नेता जैसे जैसे बड़ा होता है
वैसे वैसे संघर्षकाल के दौरान संचित और अर्जित
उसके सभी आवरण एक एक कर उतरने लगते हैं
जितनी तेजी से वह अपना कद बढ़ाता चला जाता है
उतनी तेजी से वह आवरणों से मुक्त होता जाता है
शीर्ष पर पहुँचते ही वह पूरी तरह निरावरण हो जाता है
पेड़ों और नेताओं में सबसे बड़ा अंतर इतना सा ही है.
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş