तुम्हे क्या फ़र्क पड़ता है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
हमारी धमनियों में रक्त का संचार रुक जाये
तुम्हें क्या फर्क़ पड़ता है
हमारी साँस का इंधन भले ही आज चुक जाये
तुम्हें क्या फ़र्क पड़ता है
अच्छे बुरे दिन किसके जीवन में नहीं आते
फिर उनका ज़िक्र क्या करना
कोई गिरे, पैरों तले कुचले, मरे, फुंक जाये
तुम्हें क्या फ़र्क पड़ता है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş