तीर चलाओ इन्दर जी (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
उमड़ रहे हैं बादल फिर फिर तीर चलाओ इन्दर जी.
लगी टकटकी नील गगन पर नीर बहाओ इन्दर जी
.
तनमन को झुलसाने वाली तपन चितायें और न दो
जन जन को सुलगाने वाली गरम हवायें और न दो
रहम करो जी रहम करो गलती हुयी तो माफ़ करो
नतमस्तक हम सारे हैं कर्मों की सजायें और न दो
तनिक हमारा हाल देख कर दया दिखाओ इन्दर जी
लगी टकटकी नील गगन पर नीर बहाओ इन्दर जी
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş