चांदकी गोद में समा गया Chand Ki
M
0
Altın Yaprak
चांदकी गोद में समा गया
मुझे आज ना रोको कोई
वहां बस्ता है कोई
जो मेरे दिल के करीब था
मेरा सपना भी अजीब था।
में चाहकर भी अलग ना हो सकी
दिल में रहकर भी महबूबा ना बन सकी
होती अगर मेरी और चाह
तो कभी ना निकलती आह।
मुझे बहुत याद आ रही
मन ही मन में घुटती रही
ना जाने आज में विचलित क्यों हूँ?
दिल में चाह होकर भी विक्षिप्त क्यों हूँ?
किसी अनजान से इतना लगाव?
क्यों है इतना प्रेम और बहाव
ना मेरे पास इसका कोई उत्तर
हमेशा हो जाती हूँ निरुत्तर।
वो तो चांदकी गोद में समा गया
मेरे साथ भी समा बांधता गया
आज मेरा दिल मेरे बस में नही
बस में भी जाके बस जाऊं वही।
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş