अभी उम्मीद बाक़ी है (Hindi)
R
0
Altın Yaprak
एक रुपये के शैम्पू सैशे / एक रुपये में जलजीरा
एक रुपये में टॉफ़ी आती / एक रुपये में हाजमोला
दो रुपये का बिस्कुट पैकेट / दो रुपये में नेस्केफे
पांच रुपये में मिले चॅाकलेट / कपड़ों वाला साबुन
उतने ही का मिले बॉलपेन / या छोटी सी नोटबुक
दस का पायें मिल्क पाउडर / या भुजिया का सैशे
दस का कोई कोल्डड्रिंक / या ऐपल ऑरेंज जूस
महंगाई की मार तो है / पर राहत की बात भी है
सब्जी मंडी को भूल जाइये/ पेट्रोल की कीमत जाने दें
अभी बहुत कुछ हासिल है / अभी उम्मीद बाक़ी है
Bu şiiri puanla
Henüz puan verilmemiş